फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्ठोली के सभी रास्ते बंद, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)।थाना नौहझील के गांव मिट्ठोली युवक के कोरोना पाजिटिव मिलने से गांव में दहशत है। युवक पिछले लगभग कई दिनों से गांव में ही रह रहा था। कई लोगों के संपर्क में भी आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करना शुरु कर दिया है।  गांव निवासी युवक नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को नोएडा से आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया। जिसके बाद मिट्ठोली को आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। गांव में कोरोना की दस्तक के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। मानागढ़ी चौकी इंचार्ज उदयवीर मावी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव युवक के भाई व माता-पिता को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इसके अलावा युवक से मिलने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। सभी को क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मिट्ठोली की सीमा सील कर दीं गईं हैं। साथ ही ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।  -- बाजना बाजार भी गया था युवक  नौहझील।मिट्ठोली निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक दो दिन पहले बाजना का बाजार करने आया था। जिससे कस्बा बाजना के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस युवक के संपर्क मंे आए लोगों को चिहि्नत कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें