कार के शीशे क्षतिग्रस्त, युवक को पीटने पर केस
बाह। कस्बे के गांव गढिया बघरैना निवासी सुरजीत सिंह ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ लोहे की राॅड से हमला कर घायल करने और कार ता की तहरीर दी है। मामले में पुलिस घायल की चिकित्सीय जांच कराई है। पुलिस को बताया कि शनिवार को वह कार से गांव खिल्ली से घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से गांव के ही कार सवार शिवम उर्फ शिब्बू, आदित्य और रिषभ ने उनकी कार रुकवाई। उनके कार से उतरते ही लोहे की राॅड से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर उनके कंधे पर राॅड से हमला किया जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर राहगीरों के इकट्ठा होने पर तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक बासौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
कार के शीशे क्षतिग्रस्त, युवक को पीटने पर केस