अलीगढ़। भंडारे में प्रसाद लेते समय फोन पर बात करना महंगा पड़ गया। बाइक सवार झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनकर ले गए। आगरा के थाना हरिपर्वत क्षेत्र के रहने वाले हरवीर सिंह मंगलवार को किसी काम से हरदुआगंज तक आए थे। वापस जाने के दाैरान दुबे का पड़ाव पर चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। तभी फोन आने पर वह बात करने लगे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर हरवीर से फोन छीनकर भाग गए। पीड़ित बिना पुलिस को कोई तहरीर दिए ही आगरा रवाना हो गया। संवाद