कुबेरपुर। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के कुबेरपुर चौराहे पर रविवार दोपहर एक युवती को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोपहर करीब 12:45 बजे अपने कमरे की ओर जा रही थी, तभी पूजा, आरती, शांति व पिंकी ने घेर लिया। चारों ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा और चौराहे तक ले गईं। उसका गला दबाने का प्रयास भी किया। इस घटना का वीडियो भी बनाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाना एत्मादपुर में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद