फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भुट्टा लेने खेत गए युवक की बंबे में डूबने से मौत

Mon, 29 Jul 2024 03:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र एक गांव में उस समय एक युवक की बंबे में डूबने से मौत हो गई, जब वह खेत पर भुट्टे लेने जा रहा था। परिजन ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

ग्राम नगला चक निवासी रवेंद्र कुमार (25) पुत्र नेत्रपाल रविवार को खेत पर मक्का के भुट्टा लेने जा रहा था। खेत तक जाने के लिए बंबा पार करना पड़ता है। जब रवेंद्र बंबा पार कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बंबे में जा गिरा। उसने अपने आपको बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह अधिक पानी और तेज बहाव होने की वजह से बह गया। कुछ देर बाद रवेंद्र का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही उतराने लगा।
यह देखकर ग्रामीणों ने रवेंद्र के परिजन को घटना की सूचना दी। युवक की अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार में चीत्कार मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना एसडीएम कुलदीप सिंह को दी। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल पंकज सक्सेना को मौके पर भेजकर घटना की जानकारी कराई। परिजनों ने रवेंद्र का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें