फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव धारापुरा के पास शंकरपुर घाट से एक युवक ने की कूदने की कोशिश ग्रामीणों ने पकड़ा। बुधवार की शाम एक युवक थाना क्षेत्र के शंकरपुर घाट पर एक दुकान पर पहुंचा और किसी से फोन पर बात की उसके बाद कपड़े उतार यमुना में कूदने के लिए भाग गया। युवक पूल से यमुना में कूदने ही वाला था, तभी ग्रामीणों ने दौड़ कर पकड़ लिया। वहीं, युवक जिला फिरोजाबाद के आसाबाद का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने युवक को समझा बुझाकर उसके घर भेज दिया है। संवाद