किरावली। थाना क्षेत्र के मिढ़ाकुर में अपनी दुकान पर बैठे एक युवक की दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मिढ़ाकुर निवासी अकिलो ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह दुकान पर बैठा था। तभी गांव के ही निवासी बक्को और उसके बेटों ने पुरानी रंजिश में आकर उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बक्को, सूरज, बिलाल, रोहित, अट्टू और कालू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।