पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक पिछले चार दिनों से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बसई अरेला निवासी गयाराम (40) रविवार शाम सड़क पार कर रहे थे। तभी बाह की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े थे। उनकी हालत गंभीर होने पर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।