फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खेत पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 16 Feb 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा।
विज्ञापन

खेत में फसल की रखवाली करने जा रहे एक युवक को बुधवार की रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह शव रजबहा में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव बंसरमऊ निवासी अमित जाटव (28) वर्ष बुधवार की रात अपने खेत पर फसल की रखवाली की बात कह कर घर से निकला था। खेत पर जाते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि अमित का शव रजबहा में पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज रामनगर शंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें