फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगास्नान के दौरान युवक गंगा में डूबा, मौत

Sun, 23 Jun 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान करते समय युवक गहरे पानी में चले जाने से गंगा में डूब गया। युवक के शव को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। ग्राम रानीडामर थाना सिकंदरपुर वैश्य निवासी रणजीत सिंह (22) ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर कादरगंज घाट पर गंगा में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। गहरे गड्ढे होने के कारण वह पानी में डूब गया। रणजीत के साथ अन्य परिजन भी गंगा स्नान के लिए गए थे। रणजीत को डूबता देख परिवार के अन्य लोगों ने शोर शराबा किया और बचाने के लिए गुहार लगाई। गंगाघाट पर मौजूद लोगों ने डूबे युवक की तलाश की, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने उसका शव काफी कवायद के बाद बरामद किया। युवक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत होने से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें