कॉकरोच का रूप धारण कर मंदिर पहुंच गया
आगरा। सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का युवाओं के बीच मीम्स और वीडियो का दौर तेजी से चल रहा है। शनिवार को एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी में एक युवक कॉकरोच का रूप धारण कर मंदिर पहुंच गया। उसको देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस मामले में प्रशासनिक या पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अमर उजाला भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।