फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरसोड़ा गांव में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Fri, 24 May 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के गांव बरसोड़ा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने मृतक के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बरसोड़ा निवासी युवक संजय वर्मा (35) ने अपने घर पर कमरे में दोपहर के समय अंगोछा से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों को उसकी मौत की जानकारी होने पर वे उसके कमरे की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से उसका शव फंदा से नीचे उतरवाया। युवक की मौत सूचना के बाद आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस को बिना सूचना के उसका अंतिम दाह संस्कार कर दिया। मृतक के पिता साहब सिंह ने बताया कि पुत्र संजय शराब का सेवन करता था। इसी के चलते वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें