घिरोर। नगला अंती में घरेलू कलह के चलते बृहस्पतिवार शाम युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर आई पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छाया है। थाना क्षेत्र के गांव नगला अंती निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार कश्यप का शव शाम को कमरे के मुख्य द्वार के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन घरेलू कलह के चलते खुदकुशी किए जाने की बात कह रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।