फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर की चपेट में आने से वर्षीय बालक की मौत

Wed, 30 Jul 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
 माधव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के नगरिया अंडरपास पास पर बुधवार की सुबह डंपर की टक्कर लगने से बाइक पर माता-पिता के साथ गंगा स्नान के लिए कछला घाट जा रहे बालक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक बालक के शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।गांव गऊपुरा निवासी रामू (25) पुत्र द्वारकी प्रसाद बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे पत्नी सुनीता देवी (22) और बेटा माधव (6) के साथ बाइक पर सवार होकर कछला गंगा घाट पर स्नान करने जा रहा थे। इसी दौरान नगरिया रेलवे अंडरपास के पास उनकी बाइक पीछे से तेज गति में आए डंपर की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से बाइक समेत तीनों लोग गिर गए। इस दौरान बालक की मौके पर मौत हो गई। रामू और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद राहगीर और आसपास मौजूद लोगों ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में मृतक के परिजन से पूछताछ की। घटना के बाद डंपर चालक और परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। रामू ने बताया कि वह फरीदाबाद में मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। वह दो दिन पहले अपने गांव आया था। उसके दो बच्चों में बेटा माधव बड़ा था और बेटी काव्या सात माह की है। माधव की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें