फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवार के पास भैंस बांधने के विरोध पर महिला की आंख फोड़ी, बेटे के सिर पर फरसे से किया प्रहार, दंपती समेत 3 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जरार के पुराथोक में दीवार के सहारे भैंस बांधने के विरोध पर महिला की आंख फोड़े जाने एवं बेटे के सिर पर फरसे से प्रहार किए जाने के मामले में पुलिस ने दंपती समेत 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुराथोक जरार के केहरी प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 9 अप्रैल को घर की दीवार के बगल में भैंस बांधने का विरोध करने के लिए पत्नी विनीता एवं बेटा विशाल शर्मा गए थे। पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी सुरेश उर्फ पप्पू, पत्नी गुडिया, बेटा गोलू ने हमला कर दिया। हमले में विनीता की एक आंख फूट गई, जबकि फरसा के प्रहार से बेटा विशाल शर्मा का सिर फूट गया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि केहरी प्रसाद की तहरीर पर सुरेश उर्फ पप्पू, उनके बेटे गोलू एवं पत्नी गुड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बता दें कि भैंस बांधने के विवाद पर हुए संघर्ष में मां, बेटा के अलावा सुरेश उर्फ पप्पू भी घायल हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें