फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मायके जाने के लिए घर से निकली महिला रास्ता भटकी

Sun, 01 Sep 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिछवां थाने में  बच्चे के साथ बैठी मूक-बधिर महिला।
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। घर से मायके जाने के लिए बच्चे के साथ निकली एक मूक बधिर महिला रास्ता भटक गई। पुलिस ने पूछताछ की तो महिला कुछ जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद वृद्धाश्रम भेज दिया गया। वहां से महिला के परिजन उसे अपने साथ लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला हरी सिंह निवासी सोनवीर सिंह यादव की पत्नी राधा मूक-बधिर हैं। शनिवार की शाम को वह डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ मायके जनपद एटा के नगला चंदी जाने के लिए निकली थीं। टेंपो में बैठ कर वह कुरावली पहुंच गई। वहां उतरने के बाद महिला को अहसास हुआ कि वह गलत रास्ते पर आ गई हैं। इसके बाद वह पैदल ही बच्चे को गोद में लेकर कस्बा जाने लगीं। तभी बिछवां क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस ने महिला को रोक कर पूछताछ की। मूक बधिर होने की वजह से वह कोई जानकारी नहीं दे सकी।
पुलिस महिला को थाने ले गई और वहां से वृद्धाश्रम भेज दिया। उधर तलाश करते हुए परिजन पहले कुरावली और फिर बिछवां थाने पहुंचे। पता चला कि राधा वृद्धाश्रम में है। इसके बाद रविवार की सुबह परिजन वृद्धाश्रम से राधा को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें