आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के चौकी टेढ़ी बगिया के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक महिला अपने नवजात बच्चे के साथ बदहवास हालत में फुटपाथ पर ठंड में लेटी मिली। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दारोगा हरिओम ने महिला और उसके नवजात को सुरक्षित रैन बसेरा पहुंचाया। पुलिस ने महिला को गर्म कपड़े और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिससे उसे और बच्चे को राहत मिल सकी।