फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतिक्रमण हटा रहे बुलडोजर के सामने लेटी महिला

Sat, 19 Jul 2025 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान बुलडोजर के सामने लेटी महिला।
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर तहसील के गांव मलूपुर में शुक्रवार को ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा हटवाने के दौरान एक महिला बुलडोजर के सामने लेट गई। अफरातफरी के बीच महिला को हटाने के बाद कब्जा हटाया गया। तहसील क्षेत्र के गांव मलूपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद शुक्रवार को एसडीएम अभिषेक कुमार टीम के साथ जांच करने गए थे। वहां शिकायत सही पाए जाने पर बुलडोजर से कब्जा हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां मौजूद था। बुलडोजर से जैसे ही अवैध रूप से किए गए निर्माण को हटाया जाने लगा, तभी कार्रवाई का विरोध कर रही महिला बुलडोजर के आगे लेट गईं। बुलडोजर को रुकवा कर महिला को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और कार्रवाई को पूरा कराया गया। महिला के परिवार की सुरति देवी ने गलत नाप करने का आरोप लगाया। एसडीएम का कहना है कि रास्ता बंद करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जो भी सरकारी कार्य में बाधा डालेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें