फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर एक महिला की हुई मौत

विज्ञापन
मृतका नन्नी देवी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज में रविवार की रात छत पर सो रही एक महिला नीचे गिर गई। सोमवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कस्बा नवीगंज निवासी मातादीन राजपूत, उनका बड़ा बेटा हरीबाबू, पुत्रवधू नन्हीं देवी (38) और पौत्र के साथ रविवार रात को छत पर सो रहे थे। छत पर चारदीवारी न होने के चलते रात में किसी समय नन्हीं देवी मकान के सामने बने खड़ंजा पर जा गिरीं।
रात को इस घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह गली से गुजर रहे एक ग्रामीण द्वारा शोर मचाने पर जानकारी हो सकी। परिजन चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें