फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ई-वे बिल न होने पर एक वाहन किया सीज

Fri, 11 Oct 2024 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राज्य कर विभाग सचल दल व आबकारी टीम ने बुधवार की रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक वाहन को ई-वे बिल न होने पर उसे जीएसटी टीम ने सीज किया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त जीएसटी सत्य प्रकाश उमराव व आबकारी निरीक्षक अमित कुमार, संजीव कुमार शर्मा ने सचल टीम के साथ रात्रि में वाहन चेकिंग। सोरोंजी क्षेत्र में मथुरा-बरेली फोर लेन मार्ग वाणिज्यिक वाहनों, ट्रकों, टैंकरों आदि को चेक किया। टीम द्वारा वाहनों की सघन तलाशी ली गयी। वाहनों से ले जाए जा रहे सामान का बिल से मिलान किया गया। संबंधित टैक्स, ई-वे बिल दस्तावेजों और उनके रुट प्लान को देखा गया। वाहनों में अवैध मादक पदार्थों को चेक किया। जयपुर से शाहजहांपुर कांच का सामान ले जा रहे वाहन को बाइपास मार्ग पर रोककर उसे चेक किया। चालक से माल से संबंधित ई-वे बिल दिखाने को कहा। ई-वे बिल न होने पर उसे सहायक आयुक्त ने सीज करने की कार्रवाई की। जीएसटी सहायक आयुक्त ने बताया कि कर चोरी को रोकने व मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एक वाहन को ई-वे बिल न होने पर उसे सीज करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें