अछनेरा। थाना क्षेत्र के जनूथा गांव में शनिवार रात अवैध मिट्टी खनन का वीडियो वायरल होने और पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। वीडियो में बुल्डोजर से खुदाई और करीब 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी की ढुलाई होती दिख रही थी। इस पर थाना पुलिस ने रात करीब 12 बजे मौके पर छापेमारी की। पुलिस को मौके पर केवल एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली, उसे सीज कर दिया गया। थाना प्रभारी विजय चंदेल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। कुछ लोग वाहन लेकर भाग निकले, जिनका पता लगाया जा रहा है।