फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एटा सीट के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Sat, 20 Apr 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एटा लोकसभा सीट के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। भाजपा, महा गठबंधन और बसपा सहित अन्य दलों व निर्दलीय रूप से कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। आज शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।इन 14 प्रत्याशियों ने कुल 19 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए। इनकी शनिवार को जांच की जाएगी। भाजपा से राजवीर सिंह ने नामांकन किया है। वहीं सपा से देवेश शाक्य ने महा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, बसपा से मोहम्मद इरफान एडवोकेट ने नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल किया। इनके अलावा निर्दलीय रूप से कमरुद्दीन खान, दानवीर, अशोक कुमार, अमर सिंह, राजकुमार दिवाकर एवं रामचंद्र ने अपना नामांकन दाखिल किया। बहुजन मुक्ति पार्टी से कैलाश कुमार, किसान क्रांति दल से अनुपम कुमार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से वैभव मिश्रा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से उदयवीर सिंह, हिंद समर्पित पार्टी से नाजेंद्र सिंह ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इन सभी नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शनिवार को होगा। 22 अप्रैल को नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इस बार भी कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। हालांकि अंतिम रूप से प्रत्याशियों की संख्या नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें