फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीपीआरओ पर लगे आरोपों की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति

Fri, 09 Jun 2023 09:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी पर लगे गंभीर आरोपों की जांच अब तीन सदस्यीय समिति करेगी। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति एक सप्ताह में अपनी जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगी। जांच रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत राज विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि डीपीआरओ अविनाश चंद द्वारा उन्हें वाट्सएप पर रात में कॉल करते थे। अपने आवास पर आने का दबाव बनाते थे। उनकी बात नहीं मानी तो महिला कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने सीडीओ को मामले की जांच गहनता से कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

आदेश प्राप्त होने के बाद सीडीओ ने परियोजना निदेशक सतेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच समिति में बतौर सदस्य जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योती शाक्य और खंड विकास अधिकारी करहल रुकमिणी वर्मा को शामिल किया गया है। दरअसल मामला महिला कर्मचारी से जुड़ा होने के चलते महिला अधिकारियों को भी जांच समिति में रखा गया है। जांच समिति एक सप्ताह में जांच कर अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेंगी। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। परियोजना निदेशक के नेतृत्व में जांच समिति मामले की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें