आगरा। फतेहाबाद रोड पर मेट्रो ट्रैक से पत्थर गिरने पर नीचे से गुजर रहे एक ऑटो का शीशा टूट गया। ऑटो चालक बाल-बाल बचा। उसने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि ट्रैक निर्माण के वक्त सावधानी नहीं लापरवाही बरती जा रही है। इससे पहले भी खंदारी बाईपास रोड पर 18 जनवरी को चलती कार पर लकड़ी का बड़ा टुकड़ा गिरा था, जो शीशा तोड़कर चालक सीट तक पहुंच गया था। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। ट्रैक पर सेफ्टी नेट लगी हुई है। ऑटो चालक का आरोप गलत है।