फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर मथुरा होते हुए आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, महोबा, बांदा और चित्रकूट होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04123 प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार और रविवार को संचालित होगी। 15 मार्च से 28 जून तक ट्रेन के 31 फेर लगेंगे। इसी तरह गाड़ी संख्या 04124 प्रत्येक बृहस्पतिवार और सोमवार को 16 मार्च से 29 जून तक संचालित की जाएगी। ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से शुक्रवार और मंगलवार को गुजरेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें