फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले की हर पंचायत में 26 को सजेगी विशेष ग्राम सभा

Thu, 25 Dec 2025 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी राम जी) अधिनियम-2025 के प्रति गांव-गांव जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव ने बताया कि नए कानून के माध्यम से न केवल काम के दिन बढ़ाए गए हैं, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों को भी पहले से कहीं अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाया गया है। 26 दिसंबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें एससी/एसटी परिवारों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पारदर्शिता के लिए पंचायत निर्णय ऐप के माध्यम से अभियान की फोटो और वीडियोग्राफी रियल टाइम अपलोड की जाएगी। सभी सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग, पोस्टर और पंपलेट के जरिए ग्रामीणों को उनके नए अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। नए अधिनियम में रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें