फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तार से निकली चिंगारी से 300 बंडल करब और ढाई बीघा ईख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव तारौली गूजर में बिजली के तार से निकली चिंगारी से खेतों में रखी 300 बंडल करब और ढाई बीघा खेत में लगी ईख जल गई।
विज्ञापन




गांव निवासी विमलेंद्र ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे खेत के ऊपर से गुजर रही लाइन से अचानक निकली चिंगारी से नीचे रखी करब में गिर गई। इससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के खेत में खड़ी ईख की फसल को भी चपेट में ले लिया। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाए जाने तक करब और ईख जल चुकी थी। पीड़ित विमलेंद्र ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें