फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदसलूकी कर दुकान में लूटपाट करने के आरोपियों पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Thu, 12 Oct 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना क्षेत्र के अहरोली गांव में सिगरेट देने से मना करने पर आरोपियों ने एक किशोरी को दुकान से खींच कर उसकी पिटाई की, साथ ही उसके दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के गुहार लगाने पर कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई कर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश दिए है। अहरोली निवासी किशोरी बीते 20 अगस्त 2023 को रात के समय 9 बजे के करीब अपनी दुकान बंद करने के लिए सामान समेट रही थी। तभी पड़ोस का युवक वहां पहुंच गया, वह किशोरी से सिगरेट मांगा। किशोरी ने सिगरेट देने से इन्कार कर दिया, इस पर आरोपी उसे गालियां देने लगा। गाली सुनकर किशोरी का मां कमलेश वहां पहुंच गई। मां ने गाली देने का विरोध किया। इस पर आरोपी ने अपने परिजनों को आवाज लगा दी। इसके बाद दिनेश, रानी, बिट्टू, रूबी वहां आ गए। सभी ने मिलकर किशोरी को दुकान से खींचकर पीटा। साथ ही दुकान में रखे गुल्लक से दुकानदारी के पैसे लूट लिए। पुलिस से मामले की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पड़िता न्याय पाने के लिए उच्चाधिकारियों से भी इस घटना की शिकायत की। लेकिन कही पर किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कमलेश ने अधिवक्ता मानिक चंद्र गौतम की मदद से कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें