फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोहर्रम की पहली तारीख पर अलम का जुलूस निकाला

Mon, 08 Jul 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अलम के जुलूस में शामिल लोग।
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। मोहर्रम की पहली तारीख पर अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे-बूढ़े और जवान शामिल हुए। सोमवार को मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कर्बला के मैदान में हुई जंग में हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। हजरत इमाम हुसैन की याद ताजा करने के लिए कुरान ख्वानी व फातिहा का सिलसिला जारी रहता है। मोहर्रम की पहली तारीख पर अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में सभी अखाड़े व अलम के साथ खलीफा भी शामिल हुए। जुलूस में बच्चे और बुजुर्ग ढोल-तासों के साथ इस्लामी नारे लगाते हुए चले। भोगांव में जुलूस मोहल्ला करियानीम से शुरू होकर बड़ा बाजार से जामा मस्जिद पीपल की गली होकर पटी गली होता हुआ करियानीम अपने मुकाम पर समापन हुआ। शकील अंसारी, शाकिर हुसैन, सफर हुसैन, साबिर, मुझहिद हुसैन, अहमद अली, आरिफ अली, दानिश अली, हासिम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें