बाह। जैतपुर के क्यारी गांव में राजकीय नलकूप की बिछी पाइपलाइन में सिंचाई के लिए खेतों पर चेंबर लगे हैं। बृहस्पतिवार को किसान विनय यादव ने सिंचाई के लिए चेंबर का ढक्कन खोला तो उसमें छिपे बैठे विष खाेपड़ा को देख कर उनकी चीख निकल गई। चीखें सुनकर आसपास के खेतों में रहे किसान दौड़कर पहुंचे। लोगों ने डंडे के सहारे विष खाेपड़ा को चेंबर की पाइप से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जाने दिया। विष खाेपड़ा के हटने के बाद ही उन्होंने खेत में फसल की सिंचाई की। संवाद