फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल दवा लेने आए एक शख्स की हुई मौत

सार

जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति दवा लेने के लिए पहुंचा, हालत बिगड़ने पर वह बेसुध होकर गिर गया।इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया दिया।इसके बताया गया कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष के करीब है, जिला अस्पताल में मृत अवस्था में रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति दवा लेने के लिए पहुंचा, हालत बिगड़ने पर वह बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच के दौरान मरने वाले की शिनाख्त नहीं हुई। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को जिला अस्पताल से एक मीमो प्राप्त हुआ। इसके बताया गया कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष के करीब है, जिला अस्पताल में मृत अवस्था में रखा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई, पता चला कि उक्त व्यक्ति बृहस्पतिवार को दवा लेने आया था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहचान को लेकर कई लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। लेकिन कोई भी शिनाख्त नहीं कर सका। शव की पहचान न होने के चलते शव को मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार को भी समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें