फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सुबह-सुबह टहलने निकला था व्यक्ति, फिर आई मौत की खबर; घर में मचा कोहराम

Sun, 18 Feb 2024 09:10 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घर से टहलने के लिए निकले व्यक्ति की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में शनिवार की सुबह घर से सुबह टहलने निकले व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


श्रीनगर ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी राजकुमार (58) शनिवार की सुबह हाईवे पार कर रहे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे राहुल ने बताया की वह रोजाना सुबह टहलने के लिए जाते थे। सुबह 5 बजे वह घर से टहलने के लिए निकले थे। मंडी समिति के सामने नेशनल हाईवे पार करते समय वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया।


पिता की डांट पर घर छोड़ आई किशोरी, बचाया
पंजाब मेल के साधारण कोच में बेटिकट सफर कर रही किशोरी को शोहदों ने परेशान किया तो वह स्लीपर कोच में पहुंच गई। आगरा में ट्रेन के पहुंचने पर यात्री ने बाल अधिकार कार्यकर्ता को जानकारी दी। उन्होंने ट्रेन को मुरैना में रुकवाकर किशोरी को उतारा। उसे मुरैना के वन स्टाप सेंटर में भेजा गया है।
विज्ञापन


बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि शनिवार की सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर पंजाब मेल में स्लीपर कोच में एक किशोरी सहमी बैठी थी। यात्री डॉ. लोकेश शर्मा ने बच्ची से पूछताछ के बाद उन्हें सूचना दी। तब तक ट्रेन आगरा से चलकर धौलपुर पहुंच चुकी थी। इस पर पारस ने जीआरपी व आरपीएफ की मदद से किशोरी को ट्रेन से मुरैना से उतार लिया। उसने बताया कि मुंबई की रहने वाली है। पिता जलालाबाद, पंजाब में मजदूरी करते हैं। वह अपनी मां के साथ पिता से मिलने पंजाब गयी थी। माता-पिता में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मां घर लौट गई। पिता ने उसे भी डांट दिया था, जिससे वह घर छोड़ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें