मलपुरा। धनौली के दयाल नगर में रविवार शाम एक युवक ने महिला और उसकी सास पर डंडे से हमला कर दिया, हमले में वृद्धा रामकली बुरी तरह घायल हो गईं। वहीं, बहू को भी चोट आई, जिसके बाद घायल को आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़िता कंचन ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी अजय आए दिन गाली-गलौज करता है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामला में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।