फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खूब चलाया गया अभियान फिर भी नहीं हुआ समस्या का समाधान

Sun, 28 May 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निराश्रित गो वंशों को गोशालाओं में रखने और खुले में न घूमने के लिए खूब अभियान चलाया गया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। समस्या आज भी ज्योंकि त्यों बनी है। आज भी गोवंश खुले में घूम रहे। जो वाहन चालकों की मौत का कारण भी बन रहे हैं। बेसहारा गोवंश से टकराकर आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। दूसरी तरफ किसान भी इन पशुओं के आतंक से दहशत में हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आदेश पर बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने के लिए सरकार के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाया गया। ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों ने अभियान चलाकर गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित करने का कार्य भी किया। इसके बाद भी बेसहारा गोवंश अभी भी सड़कों पर घूम रहे हैं। रात के समय गोवंश से टकराकर वाहन चालक या तो मौत का शिकार हाेंते है, या फिर घायल होंते हैं। शुक्रवार की रात करहल रोड पर नगला जुला के पास गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आए दिन बेसहारा गोवंश से टकराकर घायल हुए वाहन सवार जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता हैं।
लोगों का कहना है कि गोवंश की समस्या से निजात नहीं मिल रहा। रात में अब दो पहिया और चार पहिया वाहन से यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। खुले में घूमने वाले बेसहारा गोवंश मौत के सौदागर साबित हो रहे हैं। शहर के अनिल पाठक, अतुल तिवारी, आलोक शर्मा, प्रवीन चतुर्वेदी, संतोष मिश्रा, नरेंद्र पांडेय ने बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बेसहारा गोवंश से पूर्व में हो चुकी सड़क दुर्घटनाएं
-13 नवंबर 2018 को करहल के गांव शाहजहांपुर निवासी 35 वर्षीय सुनील की मौत हो चुकी है।
-छह अप्रैल 2019 को बेवर के मुड़ई निवासी 70 वर्षीय वेदराम की मौत हो चुकी है।
-29 जून 2019 को बिछवां के गांव सुल्तानगंज निवासी राजेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है।
-सात जुलाई 2019 को औंछा के गांव भरथरा निवासी भारत सिंह की मौत हो चुकी है।
-आठ जून 2019 को लालपुर निवासी किसान गिरीश शाक्य की मौत हो चुकी है।
-21 सितंबर 2019 को घिरोर के गांव कनेगी निवासी सुशीला देवी की मौत हो चुकी है।
-सात नवंबर 2019 भोगांव के गांव रामनगर निवासी मार्गश्री की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें