शमसाबाद। कस्बे के प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। दूर-दराज से आए कावड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पैरों में छाले होने के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। ब्लॉक प्रमुख गिरजा गजेंद्र सिंह ने वनखंडी मंदिर पर 51 किलो का पीतल का भारी घंटा चढ़ाया। दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, कुंवर संजय सिंह, रंजीत सिंह पूर्व प्रधान, बीपी जादौन आदि उपस्थिति रहे। वनखंडी मंदिर के अलावा कस्बे के अन्य शिवालयों और मंदिरों में भी भारी भीड़ उमड़ी।