फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा में लगाई पावन डुबकी, किया दुग्धाभिषेक

Mon, 12 May 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बुद्ध पू​र्णिमा पर गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगाघाट पर स्नान करते श्रद्धालु ।
विज्ञापन
कासगंज। बुद्ध पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। दान पुण्य कर मां गंगा की पैरावनी, पूजा अर्चना, दुग्धाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान भी गंगा स्नान के बाद आयोजित किए।तीर्थनगरी सोरोंजी के लहरा गंगाघाट, हरि की पौड़ी गंगाघाट, कछला गंगाघाट एवं गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगाघाट पर सोमवार को तड़के मां गंगा के जयकारे गूंजने लगे। विभिन्न स्थानों से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा का चुनरी मनोरथ कर आरती उतारी। गंगास्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी व शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा कर हरिनाम का संकीर्तन किया। परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को अनाज, कपड़ा, पैसा आदि दान किया। वैशाख मास में गंगा स्नान के बाद दान के विशेष महत्व के चलते श्रद्धालुओं ने सत्तू, ककड़ी, पंखा व घड़े में भरकर मीठा शर्बत मंदिरों में दान किया। जिले के ग्रामीण गंगाघाटा सहवाजपुर, इस्माइलपुर पर भी स्थानीय ग्रामीण श्रद्धालु परिवार के साथ गंगास्नान को पहुंचे। शाम तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगाघाटों पर स्नान करने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें