फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रभु पार्क मंदिर में बनेगा प्रभुश्रीराम का भव्य दरबार

Fri, 17 May 2024 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रभु पार्क के रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी की तरफ से प्रभु श्रीराम का भव्य दरबार बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन भी तय कर ली गई है। निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र ही आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभुपार्क के रामलीला मैदान में प्रति वर्ष भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन होता है। इस मैदान में प्रभु श्रीराम का दरबार बना है, साथ ही अशोक वाटिका भी बनी है। इसके अलावा रावण के बैठने का चबूतरा भी बना है। रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम का दरबार काफी जीर्ण-शीर्ण हालत में है। दरबार के पत्थर भी टूटे पड़े हैं। ऐसी स्थिति में श्री रामलीला कमेटी ने दरबार को नए भव्य रूप देने का निर्णय लिया है और इसकी डिजाइन भी तैयार कर ली गई है। डिजाइन के मुताबिक, भव्य रामदरबार का निर्माण होगा। रामलीला के आयोजन के दौरान प्रभु श्रीराम के स्वरूप यहां बैठेगे। भव्यता देने के लिए के लिए रेलिंग भी लगाई जाएगी। वहीं यह दरबार रामलीला के समय ही खुला करेगा। ऐसी व्यवस्था भी बनाई जाएगी। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे ने बताया कि दरबार का स्वरूप भव्य होगा। बताया कि प्रभु श्रीराम दरबार के साथ ही अशोक वाटिका के पुन: निर्माण किए जाने की भी योजना पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें