आगरा। सुल्तानगंज की पुलिया के पास खाली पड़ी जगह में बुधवार को कूड़े के ढेर में आग लग गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक धुआं और लपटें उठती रहीं। स्थानीय निवासी अभिषेक सिसौदिया ने बताया कि आग लगी देख दमकल को सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ी काफी देर बाद पहुंची। इससे पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें महसूस हो रही थीं।