फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे किसान को स्कूल बस ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में गांव लक्ष्मीपुर के पास शनिवार की सुबह सड़क पार कर रहे वृद्ध किसान को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव लक्ष्मीपुर निवासी 70 वर्षीय किसान राजाराम शनिवार की सुबह तड़के खेत पर शौच के लिए जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पार करते समय स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस राजा राम को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें