भंडारे व मेले में उमड़ी भक्तो की भीड़
जगनेर। सरेंधी चौराहा स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मंदिर पर शनिवार को पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को भरतपुर निवासी रामनाथ सेठ की ओर से आकर्षक ढंग से सजाया गया। फूल बंगला सजाने के साथ ही सिद्ध बाबा को 56 भोग लगाया गया। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर जय सिद्ध बाबा के जयकारों से गूंज उठा।