आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में सेंट्रल पार्क के पास दोस्त ने बुलाकर युवक पर जानलेवा हमला करवा दिया। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 7 निवासी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार शाम 6:30 बजे बेटे अमन तिवारी को उसके दोस्त अमित निवासी सेक्टर -3 आवास विकास कॉलोनी ने फोन कर सेंट्रल पार्क के पास बुलाया। अमन के पहुंचने पर अमित ने उसे पार्क के पीछे आने को कहा, जहां पहले से 3-4 अज्ञात लोग लाठी व सरिया लेकर खड़े थे। उनका आरोप है कि दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से अमन पर हमला कर दिया। सूचना पर परिजन ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। परिजन के अनुसार घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है और आरोपी अमित हमलावरों को पहचानता है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद