फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेला गंगासागर में दिखेगा संस्कृतियों का संगम

Tue, 25 Mar 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कस्बा में श्रीगंगाजी महारानी मंदिर धर्मशाला में मंगलवार को मेला गंगासागर का हवन-यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने हवन में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। मेले में 29 मार्च तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। आयोजकों का कहना है कि मेला संस्कृतियों की पहचान कराता है। मेला गंगासागर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवीश गुप्ता मिक्की, श्याम सुंदर गुप्ता, हनी गुप्ता, रूपकिशोर पाठक, सुनील गुप्ता चौधरी, सुबोध गुप्ता ने यज्ञ में आहुतियां देकर किया। मेला आयोजक रवीश गुप्ता मिक्की ने बताया कि 25 से 29 मार्च तक प्रतिदिन संध्या समय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में श्रीकृष्ण बल्लभ लीला संस्था श्रीधाम वृंदावन द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 26 मार्च को शाम चार बजे श्रीगंगा महारानी के सिंहासन उत्सव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7 बजे भक्त मीराबाई का कार्यक्रम होगा। 27 मार्च को शाम 4 बजे शिव-पार्वती शोभायात्रा, शाम 7 बजे सती नारी की विजय पर कार्यक्रम होगा। 28 मार्च को दोपहर 12 बजे तक माता काली का अखाड़ा आधुनिक झांकियों के साथ नगर में निकलेगा। शाम 7 बजे काली नाथ नाथन कार्यक्रम होगा। 29 मार्च को शाम बजे विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार फूलों की होली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें