बाइक की टक्कर से घायल सूरज अस्पताल में भर्ती
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नेहरकापुरा में रविवार को घर के बाहर खड़े आठ वर्षीय बालक सूरज को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक के पिता कुमरसैन ने बताया कि उनका बेटा घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के ही एक युवक ने टक्कर मार दी। बच्चा का उपचार जारी है।
बाइक की टक्कर से घायल सूरज अस्पताल में भर्ती