फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पड़ोसियों के खिलाफ दर्ज कराया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Tue, 29 Aug 2023 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसियों के खिलाफ दर्ज कराया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
विज्ञापन



झगड़े के दौरान कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। नगला गढू में कच्ची दीवार के मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद थाना पुलिस की ओर से जांच व कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला गढू निवासी राहुल सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने जंग सिंह और अमीर सिंह एक कच्चा मकान जर्जर हालत में था। कच्ची दीवारों से मिट्टी छूट कर गिर रही थी। कई बार पड़ोसियों से कहा कि कच्ची दीवार को गिराकर समतल करा दो। बच्चे पास ही खेलते रहते हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लेकिन काफी कहने के बाद भी पड़ोसियों ने एक नहीं सुनी। 20 जुलाई को तीन वर्षीय पुत्र दुष्यंत और 14 वर्षीय बहन सोनी उर्फ मोहिनी घर के बाहर खेल रहे थे। तभी जंग सिंह की कच्ची दीवार दोनों बच्चों पर गिरने से दोनों की मौत हो गई थी। राहुल ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी जंग सिंह, अमीर सिंह, संजीव, नीरज ने दीवार गिरा ली होती तो यह घटना नहीं होती। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें