फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोटी जूठीं करने के विवाद में चार लोगों पर केस दर्ज

Sun, 12 Oct 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के बिलराम में एक ढाबे पर रोटी जूठीं करने के आरोप में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। गांव सुजातगंज निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि अपने साथी हरिओम के साथ बिलराम कस्बा में ढाबे पर खाना खाने गया था। इसी दौरान गांव मुबारिकपुर माफी निवासी फैजान, जुनैद और इरफान ढाबे पर पहुंचे। मुकेश का आरोप है इरफान ने खाना खाते समय रोटी पर मुंह लगाकर जूठा कर दिया। इस बात का विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। ढाबा संचालक शकील से शिकायत करने पर उन्हें पीटने लगा। उनकी आवाज सुनकर गांव के राहुल और महेंद्र ने आकर बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ढाबा संचालक शकील को हिरासत में ले लिया। वहीं, तीनों आरोपी मौके से भाग गए। मुकेश ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें