फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज से चलेगा माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में 1 जुलाई से विशेष निरीक्षण अभियान शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की मौजूदगी, पठन-पाठन, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, अभिलेखों के रखरखाव तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की जाएगी। डीआईओएस रविंद्र पाल तोमर ने बताया कि निरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या व्यवस्थागत कमी मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य एवं जिम्मेदार कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालयों की व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें