आगरा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से अहमदाबाद के साबरमती तक आगरा के ईदगाह स्टेशन होकर चलने वाली एक नई रेलगाड़ी के संचालन को हरी झंडी दे दी है। रेल मंत्री ने इस संबंध में आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को पत्र भेजकर जानकारी साझा की है। इस नई ट्रेन के शुरू होने से आगरा शहर के लोगों और रेलयात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। यात्रियों को वाराणसी और गुजरात के साबरमती जैसे प्रमुख धार्मिक व व्यापारिक शहरों के लिए सीधी और सुगम रेल सेवा मिल सकेगी।