फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 47 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ रवाना

विज्ञापन
बाह: जैतपुर ने 47 अमरनाथ यात्री हुए रवाना
विज्ञापन
बाह। जम्मू-कश्मीर की बर्फीली वादियों में स्थित भगवान शिव के पवित्र गुफा मंदिर अमरनाथ के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार को जैतपुर से 47 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते हुए रवाना हुआ। राजू नौपुत्रा ने बताया कि हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन की घड़ी का इंतजार रहता है। रवानगी के समय जैतपुर में फूल माला पहना कर किया गया सम्मान जोश बढ़ाने वाला है। जैतपुर से दिल्ली के रास्ते जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। बालटाल के रास्ते पर चल कर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। अमरनाथ जाने वालों में राकेश प्रधान, किशन नौपुत्रा, नेमीचंद कुशवाह, सर्वेश मिश्रा, ब्रजेश कुशवाह, गुड्डू बिधौलिया, केके यादव, ओमवीर सिंह, राजू सविता, राजेश महेरे, संतोष शर्मा, बच्चू भदौरिया, राजू भदौरिया, राजू ब्रजवासी, रनवीर, राजेन्द्र सेंधरे, राहुल राजौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें