फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गले में टॉफी अटकने से 4 माह की मासूम की मौत

Sat, 29 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली में शनिवार सुबह गले में टॉफी अटकने से चार माह की बच्ची की माैत हो गई। आनन-फानन परिजन बच्ची सीएचसी बेवर पहुंचे को लेकर, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। भैंसरोली निवासी लोकेश कठेरिया की चार माह की बच्ची नन्ही को पड़ोस की ही चचेरी 5 वर्षीय बहन डॉली खिला रही थी। उसने बच्ची को टॉफी खिला दी। टाॅफी बच्ची की सांस नली में फंस गई। इससे बच्ची छटपटाने लगी। आनन-फानन में परिजन नन्हीं को लेकर सीएचसी बेवर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से बच्ची की मां रोली का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मृतका के पिता लोकेश कठेरिया दिल्ली में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें