फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले में आकर्षण बना 15 फीट का क्रिसमस ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर बाजार में बुधवार को सेंटर स्टेज पर सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन ने नव वर्ष और क्रिसमस मेले का आयोजन शुरू कराया। इसमें रोशनी के बीच स्टॉल और दुकानें सज गई। सबसे ज्यादा आकर्षक स्टेज पर लगा 15 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री रहा। एसबीटीए के अध्यक्ष भूषण कुमार ने बताया कि इस बार मेले में अधिक लाइटों की जगमगाहट है। हर तरह के सामान, खाने से लेकर कपड़ों तक की स्टाल लगी है। कई तरह के झूले है। जिनका आनंद बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उठा सकते हैं। इस दौरान मयंक सोंधी, संजीव अरोड़ा, डॉ़ पंकज महेंद्रू, जवाहर डावर, राजू महाजन, एससी मित्तल, अशोक पिपलानी व अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें